परमानेंट
कभी चिपकाई थी बिंदी शीशे पे ड्रेसिंग टेबल के|
हालात बने ऐसे रहे कि परमानेंट हो गई|
चलते रहे, आहें आती रहीं, इस एक्सीडेंटल प्यार में|
मीठी सी गलती यहाँ पूरा वारंट हो गई|
पहले कशिश फिर कोशिश बाद बेबाक शरारतें|
धीमे से ख़ुशबुऐं यहाँ कोलोन से सेंट हो गईं|
उफ़ ये मुस्कुराहटें फिर तरेरना कभी ओंठ काटने|
धीमे-धीमे कॉलें यहाँ वेडिंग टेंट हो गईं|
कुछ मुलाकातें थोड़े ख़्याल चंद ख़्वाब कैसे रहे|
अर्थिंग से ज़िन्दगी आखिर मस्त करंट हो गई|
कोई पूछेगा तो आखिर में आप कहोगे क्या?
मुस्कुरायेंगे, समझ जाना, यादें परमानेंट हो गईं|
- © अंकुश कुमार, इट्स लार्जर देन लाइफ, ग़ज़ल नहीं रे, मुहब्बत!
Comments
Post a Comment