Posts

Showing posts from May 14, 2017

जो भी समझो!

Image
ऐसा मैं क्या लिख दूँ अब! इक सम्यक सा झूठ लिखूँ या कहूँ तिलमिलाया सच, अपनी तीखी जुबां घोल दूँ या पीलूँ मैं अब आहें सब, तेरी तारीफों पे तारीफें कर दूँ या करुँ मन खुरदुरा अब, तेरा सवाल मेरा जवाब या मेरे सवाल तेरे जवाब, तरन्नुम पे हालात लिख दूँ या ज़हर भरे से कड़वे शब्द, बेगानी बातें सब लिख दूँ या लिख दूँ दिल की हालत अब! मेरा कहा अपना अनकहा जो भी तूने झेला होगा! तेरा भी कुछ बयान होगा जो कुछ तूने ठेला होगा! मैंने तुझसे तूने मुझसे जो कुछ थोड़ा खेला होगा! ख़ास खराबी होंगी मुझमें पर थोड़ी-थोड़ी सबमें  होंगी, कहना जो कुछ होगी शिकवा जिनसे भी मन दहला होगा! तेरी आँखें  पत्थर हो जब नाम कुरेदना मेरा तब| नहीं मिटेगा अमिट रहेगा मेहंदी-रोली टीका रब| हाथ सभी हों जब गज-बज घर-भर को सजाना तब| अमर रहेंगे अजर कहेंगे शीशा-तुलसी दर पे सब| ऐसा मैं क्या लिख दूँ  अब! सम्यक                       =                        ...

ओह! तो तुम हो ठोकर|

Image
चश्मदीदों ने कहा आँखो ही आँखों में नक़ल आती है| बादाम नहीं ठोकर नहीं अब ठोकरों से यहाँ अकल आती है|| कहीं किसी का चित-चोर है कहीं किसी का मन-मोर|  पके बालों में ही अक्सर ज़िन्दगी की फसल आती है|| सलोना-सलोनी, गुड्डा-गुड़िया यहाँ खेल सब जानते हैं| राजनीति-साजनीति में यहाँ हर घर की शकल आती है|| तारीफों के चुनिंदा पुलिंदों ने मुहों को बांधा है आजकल|  वरना तेज़ाब की बारिश कहाँ अब असर लाती है|| खाली की बातें हैं वी. आई. पी. कल्चर ख़त्म करने की| अभी तो हासिल में ही सबकी दुर-दूर नज़र जाती है|| चाहे नेता या पुलिस या हो चोर नहीं फिर अफ्स्पा| सबकी यारी-बेकारी देश में बस कलह लाती हैं|| : © "Ankush Arya", 2017

इल्ज़ाम किसको?

Image
गरीब नशे में है तो क्या हुआ, तुम भी तो कहकशे में हो| दुनिया दरबदर हो तो क्या ग़म, फख्र में हो लहज़े में हो|| तहज़ीबों से पर्दा उठाना जायज़ समझो गर| आबाद रखो खुदको, क्यूंकि फ़कत तकलीफ़ में हो|| हाथों से नहीं तो आंखों से थाम लेना खुदको| क्यूंकि जम्हूरियत का कहा ग़लत ना होगा, फ़कीरी में हो|| ग़मों की नुमाइश अब्र से कभी ना करना| लगेगा ऐसा ज़रूरत नहीं पर हक़ीक़त में हो|| ज़माना भूले बिसरे, तुम पर ज़रूर याद रखना| समझते देर नहीं लगती नज़ीर कि तुम नशे में हो|| 1. कहकशा        =                   The road to the stars. 2. जम्हूरियत    =                   Democracy. 3. अब्र               =                   Cloud. : © "Ankush Arya", 2017